खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनधि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में बुधवार को निक्षय मित्र योजना के तहत प्रखंड के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट किट का वितरण किया गया। वही मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने मरीजों को किट प्रदान करते हुए उन्हें नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसी प्रखंड में 30 टीबी मरीज एक्टिव हैं, जिनका इलाज एवं नियमित फॉलोअप किया जा रहा है। मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि टीबी को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक भोजन से इस बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन ...