खगडि़या, नवम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड सह अंचल का 31वां स्थापना दिवस संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट ने छोटी बलहा सभागार में समारोह पूर्वक सोमवार को मनाया। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। मुख्य अतिथि बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मुकेश कुमार मंचासीन थें।अपने अध्यक्षीय संबोधन में समाजसेवी संतोष कुमार ने कहा कि मानसी प्रखंड सह अंचल के नित नये आयाम, उचाईयों में आम खास सभी का योगदान है। मुख्य अतिथि राजाराम सिंह ने कहा कि मानसी के विकास में प्रखंड/अंचल प्रशासन के साथ सामाजिक, राजनैतिक सहित अन्य बुद्धिजीवियों की सहभागिता है। विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार ने कहा कि 31 वर्ष पहले आज ही के दिन 2 नवम्बर 1995 ई को मानसी प्रखंड अंचल का स्थापना हुआ था। मंच संचालन वार्ड सदस्य म...