खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव ने मानसी के पश्चिमी रेलवे केबिन के समीप सड़क ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के सोनपुर मंडल अंतर्गत मानसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से मानसी-हरदी चौक जाने वाला अत्यंत व्यस्त मार्ग गुजरता है, लेकिन यहां अब तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। सांसद ने ज्ञापन में बताया कि रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान आम नागरिक, यात्रियों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। पैसेंजर ट्रेनों के अलावा बड़ी संख्या में मालगाड़ियों के परिचालन के कारण फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिस...