Khagaria News: मानसी नगर पंचायत में जन समाधान सह सहयोग शिविर का आयोजन, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत मानसी प्रांगण में जन समाधान सह सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य पार्षद प्रभा देवी एवं कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत मानसी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.