खगडि़या, अगस्त 8 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चुकती के रहने वाले अरविन्द यादव के पुत्र पीएम उर्फ प्रेम उर्फ प्रियम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश पर मानसी थाना में अलग-अलग छह मामले दर्ज हैं। उस पर वर्ष 2017 में पहला मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2020 में एक, वर्ष 2022 में तीन व वर्ष 2023 में एक मामला दर्ज था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया:आधा दर्जन मामले में फरार पीएम यादव गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में उसकीगिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की नजरों से लगातार बच रहा था। ग...