Khagaria News: मानसी : बारिश से जनजीवन रहा दिनभर प्रभावित
खगडि़या, सितम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मानसी व बलहा बाजार में बारिश के कारण दिनभर चहल-पहल कम रही। लगातार बारिश के चलते दुकानदारों को भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों को भी बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान बाजार में वाहन चालकों की आवाजाही भी काफी कम रही। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर रुकते नजर आए। दुकानदारों का कहना था कि तेज बारिश के कारण ग्राहक बाजार नहीं पहुंच पाए, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- Khagaria News: रुक-रुककर बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी, सड़कों पर जमा पानी वहीं, सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.