Khagaria News: माताओं-बहनों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता: सदर विधायक
खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने गुरुवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने पारंपरिक रूप से रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि माता- बहनों की सुरक्षा और सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : माताओं-बहनों की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.