खगडि़या, सितम्बर 29 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि अभियंत्रण स्नातकों के कौशल विकास, प्रशिक्षण, प्रतिभा चयन एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया एवं माइंड माइन्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौता ज्ञापन पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण एवं आयुष सिब्घ, प्रमुख कार्याधिकारी, माइंड माइन्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किये गए। इस अवसर पर माइंड माइन्स इनोवेशन की मुख्य टीम से अमीषा शर्मा, सुरभि सिंह, साक्षी शांडिल्य, शालिनी शिखा, सूरज कुमार, कोमल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समझौते का उद्देश्य इस समझौते का मुख्य उद्देश्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया के विद्यार्थि...