Khagaria News: मां-बेटा को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन
खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पत्नी निर्मल रानी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर मां-बेटा को घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार के संध्या की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह अपने खेत से घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर वीरेंद्र उर्फ पिरत यादव, उसका पुत्र धर्मवीर यादव एवं दिनेश यादव के पुत्र ललटू यादव ने घटना को अंजाम दिया। इस क्रम में शोर-शराबा सुनकर उसे बचाने के लिए पहुंचे उसके पुत्र को भी नामजदों ने मारपीट किया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.