Khagaria News: मां बम काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खगडि़या, नवम्बर 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी में मां बम काली पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल भी मानसी स्थित मां बम काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में मां बम काली का दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने मां से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधायक के मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में काफी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने सबसे पहले मां बम काली के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.