खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि मां कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति, खगड़िया द्वारा रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली गई। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं, आमजनों एवं मातृशक्ति की भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा जगह जगह पर भोले शंकर के भजन पर अपना भावनृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को आनंद विभोर कर दिया। शोभायात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए जगह-जगह पर मानवता संरक्षण मंच के सदस्यों द्वारा नींबू शरबत, शुद्ध ठंडा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था को लोगों ने काफी सराहा। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवरिया पथ में धौरी नदी के पहले पृथ्वी चक में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: लाखों कांवरियों के स्वाग...