खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता नगर पंचायत के सफाई कर्मी मानदेय में बढ़ोतरी, नियमित भुगतान और आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मी सबेरे से झाड़ू, टोकरी और ठेला रखकर नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सफाई ठप होने से बेलदौर बाजार व आवासीय मोहल्लों में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है, जिससे आम जनता को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारी सफाईकर्मियों का कहना है कि 334 रुपये रोजाना की तय मजदूरी के बावजूद उनके बैंक खातों में कभी 7,100 तो कभी 6,500 रुपये ही भेजे जाते हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सफाई मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर ठप करेंगे शहर की सफाई बकाया भुगतान दो-दो महीने लटका रहता है, जिसके कारण उन्हे...