खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार की रात आती मामूली आंधी व बारिश के कारण पूरी रात मुश्किल से 10-12 घंटे बिजली गायब रही। जिससे बिजली उपभोक्ताओं का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण पावर हाउस से संचालित ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से 10-12 घंटे भी बिजली मिल पा रही है. दिन हो या रात, बार-बार बिजली कटने से लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली कटौती को लेकर जेई और एसडीओ को लगातार फोन कर शिकायत की जा रही है। इसके बावजूद स्...