Khagaria News: महेशखूंट में दुर्गा महारानी की विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: महेशखूंट, एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना में दुर्गा महारानी की चार दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के अंतिम दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए महेशखूंट के मुख्य मार्गों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु घंटों डटे रहे। पूरा महेशखूंट माता रानी के गगनभेदी जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा है। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए 'अगले बरस तू जल्दी आना मां' की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मां की पावन प्रतिमा महेशखूंट में विभिन्न चौराहों का भ्रमण करते हुए बन्नी गंडक नदी में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की महाआरती कर विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, शोभायात्रा के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.