खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पावर हाउस के गोगरी फीडर में तकनीकी फॉल्ट के कारण बुधवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित है। महेशखूंट के बन्नी, समसपुर, झकटिया तथा सलीम नगर समेत आसपास के दर्जनों गांवों में बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को मुवायल चार्ज के अन्य जगह भटकाना पड़ा। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि फीडर में कहां फॉल्ट हुआ है। इसका अभी पता नहीं चल सका है। पावर हाउस के कर्मी लगातार लाइन चेक कर रहे हैं। जम्फर खोलकर बारी-बारी से फॉल्ट का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फॉल्ट का स्थान मिलते ही तुरंत मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...