खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: महेशखूंट।एक प्रतिनिधि रविवार को बरौनी -कटिहार रेल खंड के महेशखूंट रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक संख्या 25 सी पर एक टोटो की टक्कर से ऑटोमैटिक बूम टूट गया। बूम टूटने के कारण फाटक पर रेल और मुख्य मुख्य सड़क दोनों ही यातायात प्रभावित हो गया। देखते ही देखते फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से महाजाम जाम लग गई जिससे करीब एक घंटे तक जाम की सिलसिला जारी रहा। जाम के कारण दोपहर की चिलचिलाती धूप में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जाम के कारण देवघर जा रहे कांवरिया बम, स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई इस दौरान कई एंबुलेंस और स्कूली बसें इस जाम में घंटों फंसी रही। वहीं बूम टूटने की वजह से फाटक काफी देर तक बंद होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई ट्रे...