Khagaria News: महेशखूंट पुरानी बाजार के निकट सड़क गड्ढे में हुआ तब्दील
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिला परिषद योजना से निर्मित पक्की सड़क एक साल बाद ही गड्ढे में तब्दील हो गई। सड़क पर दो फीट पानी जमा होने व बड़े बड़े गड्ढे होने के के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बताया गया कि उक्त सड़क का निर्माण महेशखूंट पुरानी बाजार के पीछे मिथलेश यादव के घर से प्रताप सिंह के घर तक लगभग पंद्रह लाख रूपये की लागत से पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना से जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार अनुशंसित योजना से की गई, लेकिन सड़क के निर्माण के काफी कम दिनों के अंदर ही हो गया है। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि विभागीय उपेक्षा का परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के बाद इस सड़क पर जलजमाव हो जाने से लोगों को आवागमन मेंसमस्या उत्पन्न हो रही है। इसके दुरुस्त कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.