Khagaria News: महेशखूंट: एनएच 41 पर टैंकर व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, किया जाम
खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के चैधा-बन्नी स्थित एनएच 31 पर शनिवार की देर शाम को टैंकर व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक गंगोर थाना क्षेत्र के शोभनी लाभ गांव निवासी अर्जुन ठाकुर का पुत्र 25 वर्षीय अभिमन्यु कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने कुछ देर एनएच जाम कर दिया। बताया गया कि अभिमन्यु महेशखूंट से अपने घर लाभगांव जा रहा था। चैधा-बन्नी स्थित तेज रफ्तार से खगड़िया से महेशखूंट की ओर जा रहो अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक में ठोकर लगते ही बाइक सवार के सिर में गहरी चोट लगने से काफी खुश निकलने के कारण अभिमन्यु की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाइक की धक्के से काम कर लौट रहे मजदूर की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.