खगडि़या, अगस्त 25 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर मेला जाने के दौरान छोटी मलिया गांव की रजीना खातून की हत्या में पति ही हत्यारा निकला। साली से प्रेम प्रसंग के कारण महिला की हत्या की गई। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया है। वहीं हत्यारा पति जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत छोटी मलिया गांव निवासी मो. अरशद मंसूरी क ो गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए चाकू को खून से सना हुआ बरामद कर लिया। उल्लेखनीय ह कि गत 22 अगस्त की देर रात बच्चे क ो ढूंढने के बहाने जमालपुर मेला जाने के दौरान हत्यारा पति ने पहले अपने पत्नी का गला दबाया, फिर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। जबकि घटना के बाद मो. अरशद मंसूरी ने शिकायत की थी थी कि जमालपुर मेला ज...