खगडि़या, नवम्बर 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर पांच चक्रमणिया गांव निवासी नीरज सिंह के 44 वर्षीया पत्नी ओझला देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। घटना रविवार के सबेरे साढ़े नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह अपने पूतोहू के साथ अपने घर में छठ पर्व की तैयारी पूरी कर रही थी, जबकि उसका पुत्र छठ घाट बनाने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में सभी नामजद अभियुक्त उसके घर पर पहुंच कर रंगदारी की मांग करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट कर गले में पहने सोने की जिऊतिया छीन लिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मारपीट कर किया घायल, थाना में दिया आवेदन इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही ...