Khagaria News: महिला के साथ मारपीट और आभूषण छीनने के मामले में प्राथमिकी, छानबीन में जुटी पुलिस
खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के सौतेले भाई व रिश्तेदारों पर पति की हिस्से की जमीन बेचने, मारपीट करने और सोने की बाली छीन लेने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में चौथम थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि उसके ससुर बास की और खेती की जमीन अर्जित की। बहुत सारा वृक्ष भी लगाए। उन्होंने बताया कि गत 31 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पति के हिस्से की जमीन कथित रूप से बेच दी गई है। विरोध करने पर प्रदीप कुमार व अन्य सहयोगियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप लगाया कि इस दौरान उसका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा सोने की बाली भी छीन ली। शोर सुनकर आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.