Khagaria News: महिनाथनगर गांव में एक ही रात में एक दर्जन खस्सी बकरी चोरी
खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: बेलदौर,एक संवाददाता। अज्ञात चोरों ने महिनाथनगर गांव से एक दर्जन से अधिक खस्सी बकरी की चोरी कर ली, जिससे पीड़ित परिवारों का आजीविका का साधन चोरी हो जाने से वे चिंतित दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महिनाथ नगर गांव के रमबतिया देवी शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान घर के अंदर खूंटे से बंधा तीन खस्सी, अंजू देवी का एक खस्सी, ब्रह्मदेव सदा, सिकन्दर सदा सहित कई बकरी पालकों का लगभग एक दर्जन बकरी खस्सी चोरी कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक चोर चार चक्का वाहन से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसी गांव में एक पखवाड़े पूर्व भी सीवन सदा का सात बकरी खस्सी की चोरों ने चोरी कर ली थी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है, फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.