Khagaria News: मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, पुलिसकर्मियों ने ली ईमानदारी की शपथ
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना परिसर में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम द्वारा ज्ञापांक 4772 के माध्यम से सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को शपथ ग्रहण करने का निर्देश दिया गया था। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रखा गया है। शपथ लेने वालों में एसआई मनोज राम, सिंटू कुमार, सोनू कुमार, प्रधान भारती, अनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह तथा एएसआई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.