खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। शहर के वार्ड संख्या-10 मथुरापुर में लगभग 17 लाख 18 हजार 100 रुपये की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस कर रहे लोगों के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नवनिर्मित पीसीसी सड़क से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ एवं जलजमाव के कारण होने वाली परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संगीता देवी ने की। अपने संबोधन में नगर सभापति अर्चना कुमारी ...