खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए अर्द्धनिर्मित अवैध हथियार, निर्माण सामग्री में प्रयुक्त होने वाले सामान बरामद किए हैं। हालांकि कार्रवाई में मुख्य सरगना समेत तीन लोग भागने में सफल रहे। एसपी पुष्कर आनंद ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ, डीआईयू व मुफ्फसिल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी के बहियार में हथियार तस्कर रॉकी यादव, मुंगेर जिले के रहने वाले कारीगर, तौफिर टोला के मोती यादव, रोहित यादव आदि के द्वारा अवैध देशी पिस्टल व कट्टा का निर्माण कर रहा है। यह भी पढ़ें- Munger News: हरिनमार दियारा में...