Khagaria News: मटिहानी गांव में घर बनाने को लेकर विवाद, भाई ने भाई को पीटकर किया गंभीर रूप से जख्मी
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मंगलवार को घर बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे भाई की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान मटिहानी गांव निवासी ज्योतिष तांती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, ज्योतिष तांती अपनी जमीन पर घर का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई ने घर बनाने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भाई ने ज्योतिष तांती के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे से पिटाई किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने घायल ज्योतिष तांती को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.