खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के एक मजदूर का शव दिल्ली से सोमवार को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत राजाजान गांव के वाउर् पंाच निवासी भांगो यादव का 21 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार बताया जा रहा है। सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि गत शनिवार की रात तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर एंबुलेंस ससे रविवार को शव रवाना किया गया है। सोमवार की दोपहर शव पहुंचते ही लागों की भीड़ उमड़ पड़ी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल से दिल्ली में सदर बाजार में मजदूरी करता था। उसकी मौत से मां सीता देवी सहित अन्य सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...