Khagaria News: मंदिर परिसर में हरे पेड़ों की कटाई का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बाबा फुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, फूलवड़िया डीह परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के उद्देश्य से लगाए गए हरे पेड़ों की कटाई का विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर वार्ड संख्या-12 निवासी दीपक कुमार शर्मा उर्फ मृत्युनाथ ने बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। इधर, बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.