खगडि़या, अक्टूबर 1 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम विक्रम विरकर व एसपी ने बीती रात्रि मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा के सभी वार्डों ,महिला खंड,अस्पताल वार्ड की जाँच एवं आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाशी किया गया । निरीक्षण के क्रम में कारा अस्पताल में दवाई की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई । वहीं कारा पुस्तकालय में मौजूद पुस्तकों की जांच की गई एवम पुस्तकालय में मौजूद बंदियों से प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित पूछताछ की गई। डीएम ने रेडियो दोस्ती, कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया एवं सुधार के लिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। कारा के विभिन्न वार्ड में संसीमित बंदियों की स्थिति का जायज़ा लिया गया । कारा अधीक्षक राधे श्याम सुमन को कारा सुरक्षा, ब...