खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यकत्र्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने अलग अलग जगहों पर पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री का जयंती समारोह मनाया गया। जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता तथा सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भोला पासवान शास्त्री उत्थान परिषद के उपाध्यक्ष सह जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता मेंकार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री ईमानदारी, सादगी, त्याग और सार्वजनिक जीवन की शुचिता के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भोला पासवान शास्त्री की जयं...