खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के भारोत्तोलन खेल विधा में जिले के कई खिलाड़ियों ने सोमवार को भाग लिया। जिला खेल भवन में आयोजित भारोत्तोलन के अंडर 17 के बालिका में अक्षिता कुमारी व बालक वर्ग में छोटू कुमार ने बाजी मारी। खेल का वरीय उप समाहत्र्ता सह जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने अवलोकन किया। वही खगड़िया जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव संतोष कुमार के संयोजन में दर्जनों छात्र छात्राओं ने विभिन्न भार वर्ग में भारोत्तोलन किया। मुख्य निर्णायक संतोष कुमार एवं तकनीकी सहायक रवि शंकर कुमार थे। अंडर 17 के बालिका में अक्षिता कुमारी को प्रथम एवं बालक में छोटू कुमार को प्रथम व अंडर19 में शिवम कुमार को प्रथम विजेता घोषित किया। यह भी ...