खगडि़या, सितम्बर 29 -- Khagaria News: खागड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय नाई समाज जिला कमिटी द्वारा अश्लील गीत के खिलाफ डीएम को आवेदन देकर कहा कि आए दिन युट्यूब एवं सोशल मीडिया पर एक कंपनी एवं अन्य के द्वारा एक खास नाई जाति के लड़कियों के लिए जान बूझकर बेहद भद्दा एवं अश्लील भोजपुरी गाना गाकर मान-सम्मान, मर्यादा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ समूची नाई जाति के मान हानि पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सामाजिक समरसता, शांति भाईचारा खराब कर समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से कुकृत्य कार्य किया गया है। इस गाना को लेकर नाई जाति की लड़कियां असहज एवं लज्जित महसूस कर रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: अश्लील गीत गाने वाले का ज्योति चौक पर पुतला दहन किया गया जिसके कारण सम्पूर्ण नाई समाज में आक्रोश व्याप्त है। वही नाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश ठाक...