खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि भाजपा युवा मोर्चा के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा मोर्चा आगामी दिनों में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा। यह भी...