Khagaria News: भाकपा के दिवंगत सदस्य पारो सदा को दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने संघर्षपूर्ण जीवन को किया याद
खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड की घुतौली पंचायत स्थित मुसहरी बैठका ब्रम्हा में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ सदस्य दिवंगत पारो सदा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बलराम सदा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पारो सदा ने वर्ष 1978 में स्व. बद्री नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने जीवनभर गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.