खगडि़या, नवम्बर 17 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के के चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के फुलवरिया गांव में रविवार की रात में छठ महापर्व के अवसर पर भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय चाइल्ड स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। जागरण में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : भव्य जागरण का आयोजन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ...