Khagaria News: भदास दक्षिणी पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर कमिश्नर
खगडि़या, जुलाई 7 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के भदास दक्षिणी पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में व्यापक पहल की गई। शिविर का निरीक्षण करने मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा पहुंचे। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का जायजा लिया। प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या, उनके निष्पादन की स्थिति और लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भदास दक्षिणी पंचायत में सहयोग शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.