Khagaria News: भदास गांव में बिजली के करंट से मवेशी की मौत
खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। मृत भैंस गांव निवासी दिनेश पासवान की बताई जा रही है। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करंट लगने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.