खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। एसपी भानू प्रताप सिंह ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के आधा दर्जन इनामी बदमाशों की सूची जारी कते हुए गुरुवार को लोगों से अपील की है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं उन्हे पुरस्कृत भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि गंगौर थाना क्षेत्र के भदास उत्तरी के रहने वाले दिहल महतो के पुत्र मिथिलेश महतो उर्फ मिथिलेश सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित है। जबकि टॉप टेन बदमाशों में शामिल 50 हजार रूपए का ईनामी बदमाश परबत्ता थाना क्षेत्र के बबराहा गांव के रहने वाले कैलाश यादव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसो यादव के पुत्र कारेलाल यादव, बेलदौर थाना क्षेत्र के 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश बेलदौर थाना क्षेत्र के गिरजापुर के नेदो चौधरी के पुत्र श्रवण चौधरी, महेशखूं...