खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में गुरुवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद एवं राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जमीन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रस्तावित गैर मजरूआ सरकारी भूमि के एक हिस्से पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसी दौरान एक ग्रामीण ने दावा किया कि यह भूमि उसकी निजी संपत्ति है। इस पर अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। साथ ही, राजस्व अभिलेखों का सत्यापन भी पूरा किय...