खगडि़या, अगस्त 1 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर प्रखंड के एनएच-107 स्थित माली चौक से बिशनपुर तक मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत बनी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि संवेदक द्वारा मरम्मत कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिससे सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण इस मार्ग पर चोरी की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। बिशनपुर के समीप नीरज और धीरज नामक मोटरसाइकिल वॉशिंग एवं रिपेयरिंग दुकानों के संचालकों पर आरोप है कि वे सड़क पर ही वाहनों की धुलाई ...