खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता अज्ञात महिला के शव की बरामदगी के खबर पर गोगरी एसडीपीओ के साथ ही एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी बारीकी से जांच की। वहीं एफएसएल की टीम घटना स्थल पर आवश्यक एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य को इकट्ठा कर इसका विश्लेषण करने के लिए अपने साथ लेते चली गई। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुर्बन पंचायत के ददरौजा बघड़ा सड़क पर बघड़ा धार में सड़क किनारे स्थित एक जलकुंभी में महिला का सड़ा-गला शव देखा गया। आशंका जताई जा रही है किसी ने महिला की हत्या कर शव को छिपाने के लिए उक्त स्थल पर फेंक दिया होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : पानी भरे गड्ढे में मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस बरामद महिला का उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। महिला नीला जिंस पैंट एवं पीले रंग का सूट पहने हुए...