Khagaria News: बॉक्स: जिले में कोसी व बागमती का जलस्तर स्थिर, राहत
खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गुरुवार को कोसी व बागमती नदी का जलस्तर स्थिर रहा। जलस्तर स्थिर रहने से लोगों में राहत दिखी। हालंाकि कोसी व बागमती नदियां फिलहाल खतरे के निशान से अब भी एक मीटर से अधिक ऊपर हैं। वही गंगा व गंडक के जलस्तर में कमी की बात कही गई। तीन दिन पहले जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाके में लगी फसलों के डूबने के आसार बढ़ गए थे। रास्ते पर पानी फैल जाने से किसान व पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई थी। हालंाकि जल संसाधन विभाग तटबंध की लगातार निगरानी कर रहा है। वही जिले के बेलदौर प्रखंड के गांधीनगर में कटाव की स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.