Khagaria News: बैठक में 2 सितंबर को हलधर बलराम जयंती मनाने का लिया निर्णय
खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत, पूर्वी ठाठा के पंचायत भवन के परिसर में आगामी 2 सितंबर को पार्थ सारथी सेवा समिति के सौजन्य से हलधर बलराम जयंती के शुभ अवसर पर संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर पार्थ सारथी सेवा समिति ,पूर्वी ठाठा में शनिवार को एक बैठक आहूत की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का उदघाटन पूर्वी ठाठा निवासी समाजसेवी पंकज यादव करेंगे। इस मौके पर पार्थ सारथी सेवा समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार पिंकू, सचिव ललित कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष मिथलेश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.