Khagaria News: बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का लिया निर्णय
खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड मुख्यालय के ट्रायसम भवन में शिक्षकों की बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोगरी एसडीओ संजय कुमार भी मौजूद रहे। यह बैठक खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इसमें गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। एसडीओ संजय कुमार ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया। एसडीओ ने बताया कि प्रस्तावित बैडमिंटन प्रतियोगिता में हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.