खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बैंक हड़ताल की पूर्व सूचना का असर देखने को मिला। हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न बैंक शाखाओं में सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन ग्राहकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। कई शाखाओं में बैंक कर्मी ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने की सूचना को देखते हुए आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी क्षेत्र की कई बैंक शाखाएं खोली गई थीं। मानसी स्थित भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, यूको बैंक सहित बलहा बाजार व अन्य शाखाओं में रविवार को बैंकिंग कार्य किए गए। यह भी पढ़ें- बैंकों की हड़ताल स्थगित होने से ग्राहकों को मिली राहत बैंक खुलने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में...