खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत उत्तर माड़र पंचायत के बेलौर गांव में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े पीपा पुल के निर्माण कार्य का गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने पैसे से शुभारंभ किया। विधायक की सक्रियता से यह पुल बेलौर और मोरकाही सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। उल्लेखनीय है कि वर्षों से इस पुल के क्षतिग्रस्त रहने के कारण आवागमन बाधित था। जिससे छात्र-छात्राओं, किसानों और आमलोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि पीपा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन उस स...