Khagaria News: बेला सिमरी में बिजली के करंट से युवक की मौत
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता: जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला सिमरी गांव में रविवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेला सिमरी गांव निवासी राजो पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह घर में वह कोई काम कर रहा था। इसी दौरान किसी तरह से नंगे तार की चपेट में आ गया और वह मूर्छित होकर गिर गया। जब तक परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार एक बेहद मेहनती युवक था। जो गांव में ही चाउमिन की दुकान चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। वह अपने घर का मुख्य सहारा था। विकास की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के कमाऊ सदस्य के इस तरह अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.