खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता आईटी भवन बेलदौर में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय दिव्यांगजनों के लिए शिविर के पहले दिन लोगों की उपस्थिति नगण्य रही। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा दिव्यांगों के सुविधा के लिए दो दिवसीय शिविर आयोजित कर उनकी समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादित करने का निर्देश दिया गया था। शिविर में जरूरतमंद लोगों का आवश्यक मेडिकल जांच कर यूडीआईडी कार्ड बनाया जाना है। प्रथम दिन के शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में भाग ले रहे मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि जिन योग्य दिव्यांगों का प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है वैसै लोगों को शिविर में आवश्यक मेडिकल एवं दस्तावेज के जांचोपरांत उसे यूडीआईडी कार्ड बना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...