Khagaria News: बेलदौर बीसीओ का वेतन बंद, दो अन्य अधिकारी का एक दिन का कटा वेतन
खगडि़या, अगस्त 8 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बोबिल पैक्स के सीएमआर की आपूर्ति नहीं होने पर बेलदौर बीसीओ का वेतन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं जिला दुग्ध संघ/फेडरेशन के प्रबंध निदेशक के एक दिन की वेतन की कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सहकारी विकास समिति की बैठक की गई। बैठक में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना, प्रत्येक पंचायत/गांव में बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.