खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आठ शिक्षकों ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से प्रखंड सहित खगड़िया जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक लखीसराय स्थित महात्मा गांधी बीएड कॉलेज, अशोक धाम में आयोजित प्रमंडलस्तरीय सम्मान समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। इससे सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि सरकारी विद्यालयों में भी नवाचार, रचनात्मकता और बेहतर शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले के 31 नवाचारी शिक्षक द बिहार टीचर्स हिस्...